ठेकेदार की लापरवाही से मकान हुआ धराशाही: महिला मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर

मीरजापुर -उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के मड़िहान थाना के पास ही स्थानीय कस्बा स्थित रावर्ट्सगंज मार्ग पर एसबीआई बैंक के बगल में मकान का छत पाटने का कार्य करते समय शाम को आठ बजे शटरिंग खिसकने से छत गिर गया।जिसमे ठेकेदार के द्वारा काम मे लगाये गए मजदूर मलबे में दब गए।छत गिरते ही ढलाई के काम मे लगे राजगीर व मजदूर साइट छोड़कर भाग निकले।शोरगुल की आवाज होने पर पास पड़ोस के लोग और उन्ही लोगों के सहयोग और कोशिश किये लेकिन मलबा अधिक होने के कारण किसी का जोर नही लग पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मड़िहान के अमोई गांव निवासी पप्पू लाल सिंह का मड़िहान कस्बे में मकान है उसी मकान के आधे हिस्से में बैंक व आधे में किरायेदार कमला सिंह की खाद की दुकान और दुकान के पिछले हिस्से की ढलाई रविवार की सुबह से चल रहा था।ढलाई का कार्य समाप्त होने ही वाला था कि बांस की सटरिंग खिसक गया।और भरभरा कर पूरा छत का मलबा नीचे आ गया।जिसमें रेजा समेत तीन मजदूर दब गये मजदूरों के दबते ही कोहराम मच गया।सभी बेदौली गांव के बताए जा रहे हैं।आंकड़ा सही है एक महिला मजदूर की मौत हो गयी और दो मजदूरो की हालत बहुत गंभीर है।
दबे मजदूरों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करके सरिया काट कर घायलो को निकाला गया पुलिस मौके पर मौजूद है।

मीरजापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।