ठंड से निजात के लिए नगर पंचायत रेणुकूट प्रांगण में एक हजार कंबल किये गये वितरित

सोनभद्र/रेणुकूट- नगरवासियों को ठंड से निजात दिलाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत रेणुकूट प्रांगण में गुरुवार की सुबह एक हजार कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में आज सुबह से ही सभी वार्डों के निवासी जुटने लगे थे नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह और अधिशासी अधिकारी प्रद्युम्न कुमार द्वारा सुबह 10 बजे से नगर पंचायत क्षेत्र में निवास करने वाले गरीब निर्धन परिवारों सहित विकलांगों असहायों में एक हजार कंबल हजार कंबल बांटा गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि कमजोर लोगों की सेवा करना भगवान की सेवा के बराबर है। आप सभी लोगों ने मुझे यह अवसर दिया है। कहा कि नगर पंचायत द्वारा दिखावे के लिए कंबल नहीं बांटा जा रहा है। अच्छी क्वालिटी वाले कंबल देने का मकसद यही है कि आप सभी लोग इस कड़कड़ाते ठंड से राहत पा सकें। नगर पंचायत सदा अपने पंचायत वासियों की सेवा के लिए तत्पर रहता है। नगर पंचायत परिक्षेत्र परिक्षेत्र मेरा परिवार है और आप सभी को सुखी और खुशहाल रखना मेरा प्रमुख दायित्व है। अधिशासी अधिकारी प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि कंबल वितरण का मुख्य उद्देश्य का मुख्य उद्देश्य पंचायत क्षेत्र में रह रहे कमजोर तबके के लोगों को राहत पहुंचाना है। नगर वासियों के के शिक्षा,स्वास्थ्य, स्वच्छता को लेकर पंचायत गंभीरता से कार्य कर रहा है उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर को अव्वल बनाने के लिए सभी वार्डवासियों से सहयोग का अपील किया। कार्यक्रम में सभी वार्ड सदस्यों सहित भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
*अराजक तत्वों ने मचाया उत्पात*
कंबल वितरण के दौरान भीड़ में कुछ अराजक तत्वों ने स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्यालय परिसर का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। कई महिलाएं कंबल लेकर गेट से बाहर निकल रही थी तभी कुछ अराजक तत्व धक्का-मुक्की कर गेट के अंदर जाने लगे। जिसकी जद में आने से दर्जनभर महिलाएं घायल हो गईं। पंचायत कर्मियों की सक्रियता से भीड़ से महिलाओं को निकाल तुरंत हिंडाल्को चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां बेहतर उपचार के बाद सभी को उनके उनके घर भेज दिया गया। घटना के दौरान बनाए गए वीडियो की टाइमिंग को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल खड़ा कर रहे हैं इस अफरातफरी मचने को लेकर नगरवासी साजिश किए जाने की आशंका जता रहे हैं।

रिपोर्ट-:सर्वेश सिंह सोनभद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।