ट्रांसजेंडर से मारपीट में जिम संचालक साथी के साथ गिरफ्तार

बरेली। ट्रांसजेंडर से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने जिम संचालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार करके चालान कर दिया है। आपको बता दें कि प्रेमनगर क्षेत्र निवासी ट्रांसजेंडर शुक्रवार सुबह अपने मुंहबोले भाई के बुलावे पर रामपुर बाग स्थित हीलियोस जिम गया था। वहां उसकी बाइक में तोड़फोड़ की गई थी। ट्रांसजेंडर ने जिम संचालक अश्वनी शर्मा से बात की तो उसने पता करके बताने का आश्वासन दिया। ट्रांसजेंडर का आरोप है कि उसी रात करीब 10 बजे जिम संचालक अश्वनी ने अपने साथी से फोन करके उन लोगों को बुलवाया। जब वह अपनी दो साथियों के साथ जिम पहुंची तो वहां मौजूद अश्वनी शर्मा, सुशील, अंकित, अजय और तीन-चार अन्य लोगों ने उनसे अभद्रता व मारपीट शुरू कर दी। कपड़े फाड़कर उन्हें नग्न भी किया गया। इस घटना में एक किन्नर भी शामिल था। कोतवाली पुलिस ने ट्रांसजेंडर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर राजेंद्रनगर निवासी जिम संचालक अश्वनी शर्मा और उसके साथी कटरा चांद खां निवासी सुनील को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *