बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी मे झुमका चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। डिवाइडर पर टेंपो पलटने से छह वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई। हादसे मे बच्ची की मां समेत कई यात्री घायल हुए है। मृतक बच्ची की पहचान पल्लवी के रूप में हुई है। वह अपनी मां सुनीता के साथ रिश्तेदारी से वापस लौट रही थी। पल्लवी के पिता देवपाल सागर पंजाब मे मजदूरी करते है। सुनीता अपनी तीन बेटियों के साथ गांव सतुईया खास मे रहती है। राकेश सागर अपनी पत्नी सावित्री, भाई देवपाल की पत्नी सुनीता और उनकी तीन बेटियों के साथ कटरा के पास सैंजना गांव मे भात देने के कार्यक्रम में गए थे। तीन दिन वहां रुकने के बाद मंगलवार को वापस लौट रहे थे। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे मे ले लिया है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। समाजसेवी जगतपाल सिंह ने बताया कि मासूम बच्ची अपने ताऊ राकेश और अन्य परिजनों के साथ रिश्तेदारी से लौट रही थी।।
बरेली से कपिल यादव