जिला पूल वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का होगा विस्तार : रामावत

बाड़मेर/राजस्थान- देश के पश्चिमी सरहदी बाड़मेर जिले के जिला वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पदम दान चारण ने कार्यकारिणी की बैठक रखकर जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर कार्यकारिणी का विस्तार किया।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मदन लाल रामावत ने बताया कि कुशल सिंह एवं कबूल खान को संरक्षक तथा मदनलाल रामावत को सलाहकार एवं कानाराम मेघवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमेद सिंह राठौड़ पुर महामंत्री,सवाई सिंह सांखला, वीर सिंह, कान सिंह, गोपाल सिंह उपाध्यक्ष गंगा राम, विशनाराम एवं कृष्णा राम को प्रचार मंत्री, मांगी दान चारण झणकली को गडरा रोड, जेठमल सिंह को रामसर ,पहलाद राम को बायतु, दारू राम को बायतु चिमनजी, सांवलाराम को कल्याणपुर, सलीम खान को सिवाना, गिरधर सिंह को धोरीमना से ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया ।वही मोती सिंह को कार्यालय मंत्री एवं गिरधारी लाल संत, संतोष एवं जयराम को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया यह घोषणा जिला वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पदम दान चारण ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का विस्तार किया गया इस मौके पर जिला वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के सभी सदस्यों सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।