जिला पंचायत अध्यक्षा ने अनाथालय मे बच्चों के साथ, मनाया नव संबत्सर

बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन एवं आजाद हिंदू सेना के तत्वधान मे नव संवत्सर 2080 की पूर्व संध्या पर आर्य समाज अनाथालय मे जिला पंचायत अध्यक्षा रश्मि पटेल ने अनाथालय पहुंचकर बच्चों से हाल चाल लिया। हरे भरे पौधे लगाने को कहा। वही नव संवत्सर 2080 पर बच्चों को खाद्य सामग्री व फल वितरण किये। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने  कहा कि जैसे हम कैलेंडर नववर्ष धूम धाम से मनाते है। वैसे ही हमे अपना हिन्दू नववर्ष को धूमधाम से मानना चाहिए। महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका कपूर ने कहा हमारा संगठन हर पर्व अनाथालय मे बच्चों के साथ मनाता है। जिससे बच्चों को अपना परिवार मिल सके और हर पर्व सेलिब्रेट कर सके। इस मौके पर आजाद हिन्दू सेना के अध्यक्ष अमित राठौर, राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर, संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा, सीनियर सिटीजन अध्यक्ष हरचरण सिंह, गिरीश कपूर, नेहा भोजवानी, सुमन भाटिया, रविशंकर, आशीष गुप्ता, ललित कश्यप, हर्ष निवास, संजय आदि लोग मोजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।