जिला अस्पताल के फुट ओवरब्रिज के लिए खोद डाली सड़क, मरीज परेशान

बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत जिला अस्पताल के सौंदर्यीकरण को पलीता लगाने लगा है। हाल ही मे यहां स्मार्ट सिटी के तहत फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया। ऐसे में जिला अस्पताल स्थित पार्क में लगे तीन पेड़ों पर पहले ही आरी चल चुकी है। अब जिला अस्पताल की मुख्य सड़क पर जेसीबी चलाई जा रही है जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। जिला अस्पताल के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम की ओर से स्मार्ट सिटी के तहत फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ था। इस दौरान जो डीपीआर तैयार की गई थी। इसमें इमरजेंसी से ब्रिज शुरू होकर रोड पर बनी डायलिसिस यूनिट के पास उतरना था। वही तीन लिफ्ट का निर्माण भी किया जाना है। जिला अस्पताल के अपर निदेशक एवं प्रमुख सचिव डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि डीपीआर में बदलाव हुए है। जिस कारण अब मुख्य सड़क भी खोदी जा रही है। जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। फिलहाल अधिकारियों के बात कर सड़क खोदने पर आपत्ति जाहिर की है। परियोजना प्रबंधक सेतु निगम के बीके सेन बताया कि फुटओवर ब्रिज का निर्माण सेतु निगम नही कर रहा है। यह नगर निगम का प्रोजेक्ट है।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।