बरेली। जिला अस्पताल मे तैनात संविदा नर्सों ने दो माह से वेतन न मिलने पर गुरुवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की। नर्सों ने बताया कि वेतन न मिलने से घर का किराया, बच्चों की पढ़ाई, स्कूल प्रवेश, आने-जाने का खर्च और दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। कई नर्सें किराये के मकान में रहती हैं और दूरदराज से ड्यूटी पर आती हैं, जिससे आर्थिक संकट और बढ़ गया है। उनका कहना है कि इस संबंध मे पहले भी सीएमओ और सीएमएस से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। ज्ञापन में नर्सों ने कहा कि समय पर वेतन मिलना उनका अधिकार है। यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आर्थिक तंगी के कारण उनके लिए ड्यूटी करना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर लंबित वेतन जारी कराने की मांग की।।
बरेली से कपिल यादव
