जिलाधिकारी ने घाघरा नदी के कटान क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रामों का किया स्थलीय निरीक्षण

आजमगढ़- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा घाघरा नदी के कटान क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मुराली का पुरवा तथा अभनपट्टी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आज घाघरा नदी का जल स्तर 3 सेमी0 बढ़ा है। ग्रामवासियों द्वारा जानकारी दी गयी कि यहाॅ पर 2016 से ही कटान हो रहा है, एसडीएम द्वारा भी अवगत कराया गया कि वर्तमान में ग्राम मुराली का पुरवा, सेमरी, देवारा खास राजा एवं अचन नगर में घाघरा नदी से कटान हो रही है।
जगदीश सहित अन्य ग्रामवासियों द्वारा शिकायत की गयी कि मुराली का पुरवा में विगत वर्ष में हुई कटान से संबंधित सहायता राशि अभी तक नही मिली है, जबकि खतौनी की नकल लेखपाल द्वारा मुहर्रिर को उपलब्ध करा दी गयी थी। इस पर जिलाधिकारी एसडीएम सगड़ी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम मुराली का पुरवा सहित अन्य सभी ग्रामों का विगत वर्ष घाघरा नदी के कटान से प्रभावित व्यक्तियों की सर्वे कर सूची तैयार करें कि किस-किस किसान के कितने गाटा, क्षेत्रफल की कटान हुई थी, क्या विगत वर्ष तद्नुसार सूची तैयार कर संबंधित लेखपाल द्वारा तहसील स्तर पर उपलब्ध करायी गयी थी, उसमें से कितने लोगों को अनुमन्य सहायता धनराशि उपलब्ध करा दी गयी थी, कितने को सहायता राशि उपलब्ध नही करायी गयी है। यह सुनिश्चित करें कि विगत वर्ष छूटे हुए व्यक्तियों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध हो जाय। इसी के साथ ही यह भी सुनिश्चित करे कि इस वर्ष कटान से प्रभावित व्यक्तियों की सूची तैयार कराकर नियमानुसार सहायता धनराशि उपलब्ध हो जाये। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा ग्राम मुराली का पुरवा व ग्राम अभनपट्टी के ग्राम वासियों से जानकारी प्राप्त की गयी कि खाद्यान्न वितरण, पशुओं का टीकाकरण सही ढ़ंग से हो रहा है कि नही। इसी के साथ ही साथ सीएमओ को निर्देश दिये कि बाढ़ क्षेत्र में सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सांप काटने का इंजेक्शन की उपलब्धता सहित अन्य जीवन रक्षक दवाईयों की उपलब्धत सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, एसडीएम सगड़ी रावेन्द्र सिंह, सहायक अभियन्ता बाढ़ खण्ड आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर:- राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।