जल सत्याग्रह के बाद किसान कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह

लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी माननीय प्रियंका गांधी जी के आवाहन पर जिलाध्यक्ष पहलाद पटेल की देखरेख में आज किसान कांग्रेस के सह प्रभारी लखनऊ मंडल देवेंद्र कुमार पंकज के नेतृत्व में सेवा सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष पहलाद पटेल ने कहा कांग्रेस पार्टी का काम लोगों की सेवा करना है और वह निरंतर सेवा करती रहेगी भाजपा की दमनकारी नीतियों के आगे कांग्रेसी झुकने वाला नहीं है।
सह प्रभारी लखनऊ मंडल देवेंद्र कुमार पंकज ने बताया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी जो निरंतर जरूरतमंदों की सहायता कर रहे थे भारतीय जनता पार्टी ने गरीब विरोधी मानसिकता दिखाते हुए सेवा भाव का दमन करते हुए उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में डाल दिया लेकिन यह सेवा भाव रुकेगा नहीं लॉक डाउन जब से लगा है तब से लगातार कांग्रेस पार्टी जरूरतमंदों की सेवा करती आई है आज फिर हम सेवा सत्याग्रह के माध्यम से हर जरूरतमंद को भोजन उपलब्ध कराएंगे पूरे जनपद में गरीबों को और प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही हम लोग माननीय अजय कुमार लल्लू जी की गिरफ्तारी की निंदा करेंगे और भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता जनता को बताएंगे। वरिष्ठ नेता दीपक बाजपेई ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही गरीबों का मजदूरों का और किसानों का साथ दिया है और हमेशा देती रहेगी भाजपा की दमनकारी नीतियों से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। सोशल मीडिया के जिला संयोजक ललित मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है वह पूर्णतया गरीब किसान और मजदूर विरोधी है भाजपा के नेता झूठे आंकड़े पेश करते हैं और जनता को गुमराह करते हैं जबकि हकीकत में जमीन पर भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है इस लॉक डाउन से जनता बेहाल हुई है इसकी पूरी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की है।
इस दौरान कामिल उस्मानी जिला प्रवक्ता रवि तिवारी संजीव मिश्रा केके दीक्षित किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह किसान कांग्रेस के सह जिला प्रभारी अब्दुल कयूम हिमांशु तिवारी अमन श्रीवास्तव दिलीप पासवान मनोज यादव हर्ष अवस्थी वर्ष अवस्थी रामपाल शाक्य रवि गोस्वामी संजय गोस्वामी सचेंद्र दीक्षित प्रेम वर्मा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

– लखीमपुर खीरी से अनुराग पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।