जयंती पर जनसंघ के संस्थापक को भाजपाईयो ने किया याद

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। मंडल फतेहगंज पश्चिमी ग्राम रहपुरा जागीर के मॉडल प्राइमरी स्कूल में विधायक डॉ.डीसी वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और पंडित जी की सोच से आज भारत में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी कढ़ी में मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व विधायक कुंवर सुभाष पटेल, जिला उपाध्यक्ष अभय चौहान, सचिन शर्मा, सुनील शर्मा, कैलाश शर्मा, नत्थूलाल गंगवार, जिला पंचायत सदस्य भद्रसेन गंगवार आदि उपस्थित रहे। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत कार्यालय पर पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कहा कि पंडित दीनदयाल भारतीय राजनीति के पुरोधा, और जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य ने कहा कि पं. उपाध्याय को एकात्म मानववाद, अंत्योदय का प्रणेता, महान विचारक और प्रखर राष्ट्रवादी बताया। उन्ही के आदर्शो पर चलने का संकल्प भी लिया। इसके अलावा चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य ने बूथ औंध, पिपरिया, सहसा मुगलपुर व धनेटा पर कार्यक्रम कर जयंती मनाई। इस मौके पर सभासद संजीव सिंह, धीरेंद्र सिंह, कंहीलाल, दीपक गोयल, विशाल अग्रवाल, प्रेमपाल गंगवार, सौरभ पाठक, महावीर गंगवार, नितिन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, डॉ नरोत्तम मौर्य, हरीराम लोधी व अन्य गांव के लोग मौजूद रहे। इसके अलावा शाही मण्डल के बूथ संख्या 132 चमरौआ, बूथ संख्या 133 ग्राम पचतौर, बूथ संख्या 134 व 135 ग्राम अमौर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार ने कहा कि पंडित जी का संपूर्ण जीवन जनसंघ की निस्वार्थ सेवा में बीता। वे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वर्तमान सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास दीनदयाल जी के सिद्धांतों से प्रेरित है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।