जनपद में आवश्यकतानुसार मेगा कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया जाए : जिलाधिकारी

बरेली- जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिन जगहों पर अभी तक किन्हीं कारणों से वैक्सीनेशन की गति कम रही है उन जगहों पर मेगा कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया जाए।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह आज अपने कार्यालय में कोविड वैक्सीनेशन के सम्बंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर डा. आर डी. पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट श्री राजीव पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलबीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आर.एन. सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है उसका डेटा पोस्ट वार्डन के माध्यम से फीड कराया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में वैक्सीनेशन की स्थिति की जो स्थिति है, उसमें दूसरी डोज़ लगने की गति में तेजी आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में हर क्षेत्र के लोगों कयसे सहयोग लिया जाए और सुधार लाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने वैक्सीनेशन सेंटरों का वे लगातार निरीक्षण अवश्य करते रहें।

– बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।