जनता अब देख व ऊब चुकी हैं,बदलाव होगा:राजेश मिश्रा

पिंडरा/वाराणसी-कांग्रेस के पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि जनता बदलाव के मूड में है।बस कार्यकर्ता को एकजुट होने की जरूरत है। जनता जुठ व फरेब से ऊब चुकी है। सारे लोगो को मिलकर देश को बचाना होगा। लोकतंत्र को जीवित रखना होगा।
उक्त बातें ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को करेमुवा स्थित ब्रह्मदेव इंटर कॉलेज में बतौर मुख्याअतिथि कही।
पूर्व सांसद राजेश मिश्र ने कहाकि यदि दुनिया मे सबसे झूठ बोलने वाले मोदी जी प्रधानमंत्री बने है।मोदी ने जनता को जो ख्याब दिखाया उसके प्रति लोगो का आक्रोश बढ़ रहा है। गैस फ्री में देने का लालच देकर उन्हें पीछे से धन वसूलने का काम किया। मोदी के राज में डॉलर रुपया के मुकाबले 70 रुपये से अधिक हो गया। दुनिया मे सबसे ज्यादा मुद्रा का अवमूल्यन भारत में हुआ है। स्विट्जरलैंड में स्विश बैंक में आज धन दोगुना हो गया। कालाधन आने की बात कौन कहे और बढ़ गया। दुनिया का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय नोटबन्दी रही। उन्होंने आगे कहाकि कांग्रेस के शासन में 56 रुपये हुई तो भाजपाई सड़क पर उतर आए थे।
पूर्व विधायक अजय राय ने कहाकि आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।जनता झूठ व धोखेबाजी से ऊब चुकी है।आगे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूती के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की आवश्यकता है।मोदी सरकार से जनता ऊब चुकी है अब जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। भाजपा सरकार बस लोगो को ख्याब दिखा कर लूट रही है।
सम्मेलन की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पांडेय संचालन रामसनेही पांडेय ने किया।
सम्मेलन को सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिविग्जिय सिंह,त्रिभुवन पांडेय, पूर्व मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव, श्रीप्रकाश सिंह ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर श्रीकांत वर्मा,राजीव कुमार, श्रीप्रकाश मिश्र,संतोष सिंह, सिंह,सौरभ सिंह, अनुराग सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पूनम,अनिल दुबे, समेत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय ब्यूरो चीफ वाराणसी मण्डल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।