छोटी दीपावली और धनतेरस पर बाजार रहा गुलजार, बंपर हुई खरीदारी

बरेली। धनतेरस व छोटी दीपावली पर शुक्रवार को बाजारों में भारी रौनक रही। लोगों ने दुकानों पर जमकर खरीदारी की। सजावटी उत्पादों से लेकर दीयों की जमकर खरीदारी हुई। दिन भर बर्तन, कंडील, सजावटी उत्पादों की खरीदारी होती रही। बाजारों में भीड़ के चलते पुलिस सुरक्षा रही। शुक्रवार को क्षेत्र में छोटी दीपावली और धनतेरस का त्योहार मनाया गया। जिसके चलते बाजार खूब गुलजार रहे। लोगों ने अपने घरों में पूजा अर्चना करने के साथ ही जमकर खरीदारी की। धनतेरस व छोटी दीपावली का त्योहार शुक्रवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके चलते सुबह से ही बाजार में खासी भीड़ भाड़ देखने को मिली। धनतेरस व छोटी दीपावली पर शुक्रवार को बाजारों को जबरदस्त भीड़ रही। विशेषकर महिलाओं व युवतियों ने भी जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर लगातार दूसरे दिन बाजार गुलजार रहा। गिफ्ट पैक से लेकर मिठाइयां और सजावटी उत्पादों की दुकान पर लोगों को जमावड़ा रहा। लोगों ने झालर, दीये, खिलौने, खीलें, बताशे, मोमबत्ती, मिठाई, सोने चांदी के आभूषण, बर्तन व देवी देवताओं की मूर्तियां खरीदी। शाम को लोगों ने अपने घरों में पूजा अर्चना कर दीये जलाए। उधर, दीपावली के मद्देनजर सुबह से ही लोग एक दूसरों के घरों पर मिठाइयां व अन्य उपहार देने पहुंचे। उपहार देने के साथ-साथ उन्होंने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। वहीं, दीपावली के अवसर पर लोगों के घर भी सजे नजर आए। इस दौरान कस्बे के विभिन्न मार्गों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।