छात्र संघ चुनाव के लिए दोनों दलों ने अपने प्रत्याशी किये घोषित

राजस्थान/फालना- छात्र संघ चुनाव में महाविद्यालय के दोनों दल एबीवीपी एवम एन.एस.यु.आई. ने प्रत्याशी घोषित किये।
महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व एन.एस.यु.आई.ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये है। महाविद्यालय में अध्यक्ष पद हेतु ईश्वर सिहं ,उपाध्यक्ष पद हेतु हिमांशु राय, महासचिव पद हेतु योगेश सिह, सयुक्त सचिव पद हेतु अजय कुमार को एबीवीपी ने अपने प्रत्याशी के रूप में घोषित कर चुनाव मैदान में उतारा है। एबीवीपी के विजय दहिया व गोविंद मारू सहित एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने प्रत्याशियों की घोषणा की। वही एन.एस.यु.आई. के जिलाध्यक्ष मनीष पालरिया, जिलाउपाध्यक्ष सतपाल सिंह देवडा,अध्यक्ष – बाली विधानसभा विक्रमादित्य राजपुरोहित एवम एन.एस.यु.आई. के चुनाव समिति ने बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव के प्रत्याक्षियों की घोषणा की गई। एस.पी.यु.महाविद्यालय अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याक्षी – हर्षवर्धन राजपुरोहित, उपाध्यक्ष प्रत्याक्षी – फरहान खांन, वही महासचिव पद के लिए प्रत्याक्षी – अरूण कुमार को उतारा गया।
पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।