छह घंटे कराहती रही गर्भवती, समय पर नही हो सका प्रसव, मौत

बरेली। जिला महिला अस्पताल मे भर्ती गर्भवती छह घंटे तक दर्द से कराहती रही। इस दौरान उसे ठीक से इलाज नहीं मिल सका। समय पर प्रसव न होने के कारण गर्भवती की मौत हो गई। पुराना शहर निवासी फुरकान ने प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी शाहीन को रविवार सुबह छह बजे जिला महिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार देकर ईएमओ ने शाहीन को भर्ती कर लिया। जांच मे बच्चा उल्टा होने की बात सामने आई। इस पर ईएमओ ने सूचना स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ को दी लेकिन वह ऑपरेशन कर रही थीं। अन्य कोई भी स्थाई डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नही था। परिजनों के अनुसार करीब छह घंटे तक शाहीन को ठीक से इलाज नही मिल पाया। लेबर रूम में तैनात नर्सिंग स्टाफ ने गर्भवती की गंभीर हालत की सूचना सीएमएस को दी। सीएमएस ने तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर गर्भवती का प्रसव कराने का आदेश दिया। दोपहर बारह बजे गर्भवती ने दम तोड़ दिया। जबकि स्टाफ गर्भवती को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी कर रहा था। सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि शाहीन को जब भर्ती किया गया तब वह बेहोशी की हालत में थी। उनका तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। वह कई अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थी। वही ड्यूटी पर डॉ की मौजूदगी थी। उन्होंने मरीज को देखा भी था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।