चौपुला पुल निर्माण मे जोखिमों की अनदेखी, बंद होने के बाद भी नहीं मान रहे लोग

बरेली। चौपुला पुल का कार्य व तेज हो गया है जब से रास्ते को बंद किया गया है। वहां कार्य में तेजी देखने को मिली है। इस कार्य को युद्धस्तरीय तरीके से किया जा रहा है। प्रशासन ने पुल निर्माण में तेजी लाने के लिए इस रास्ते को 75 दिनों के लिए बंद कर दिया है। मार्ग बंद हुए करीब 20 दिन गुजर गए हैं हालांकि कार्य तेजी पकड़ ली है। लेकिन कार्य अत्यधिक होने के कारण 75 दिन से ज्यादा समय लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहां रहने वाले लोगों की माने तो अगर शुरुआती समय से काम में इस रफतार से तेजी पकड़ी होती तो पुल जल्दी बन कर तैयार हो जाता। चौपुला चौराहे पर सेतु निगम पुल का निर्माण करा रहा है। करीब 800 मीटर लंबे पुल के दो और ब्रांच पुल भी बनाए जाने है। सेतु निगम का कार्य अब चौराहे के पास पहुंच गया है। काम में तेजी लाने के लिए इस मार्ग को प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद 75 दिनों के लिए जनता के लिए बंद कर दिया गया है। चौपुला चौराहा करीब ढाई महीने बंद रहने की वजह से वाहनों की आवाजाही शहर की अन्य सड़कों पर डायवर्ट कर दिया गया है। आईवीआरआई पुल से 100 फुटा, पीलीभीत बाईपास होते हुए बड़े वाहन निकल रहे है। वहीं श्यामगंज पुल की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। अगर सेतु निगम निर्धारित समय पर कार्य को खत्म नहीं कर पाया तो लोगों को ढाई महीने से ज्यादा समय तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। कार्य की गति को अगर सेतु निगम शुरुआती दौर मे और तेज कर देता तो समय से पुल का निर्माण हो जाता। सुबह समय से काम शुरू हो जा रहा है। जो देर रात तक किया जा रहा है। सेतु निगम ने चौपुला मार्ग को ढाई महीने के लिए बंद कर दिया है लेकिन उसके बाद भी इस रोड पर लोगों का आना जाना बंद नहीं हुआ है। सेतु निगम पुल का निर्माण तेजी से करा रहा है। क्रेन व जेसीबी से काम को किया जा रहा है। लोहे का सामान आदि क्रेन से पुल पर पहुंचाया जा रहा है। इस कारण वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। जिसको लेकर सेतु निगम ने मार्ग को बंद करा दिया है लेकिन उसके बाद भी लोग इस रास्ते से गुजर रहे है। जिस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल के लिए सरियों आदि सामान की बिल्डिंग का काम किया जा रहा है। नियम है कि यह काम कामर्शियल गैस सिलेंडर से किया जाना चाहिए लेकिन उसके बाद भी सेतु निगम का ठेकेदार घरेलू गैस सिलेंडर से कार्य कर रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।