चौपुला एरिया अभी तक सील, बाकी हॉटस्पॉट में लौटी रौनक

बरेली। बीती 24 जुलाई को बनाए गए कंटेनमेंट जोन में 17वें दिन चौपुला क्षेत्र छोड़कर बाकी हॉटस्पॉट एरिया में रौनक लौट आई है। बाकी हॉटस्पॉट को खोल दिया गया है। बाजार खुलने लगे हैं। आवाजाही से पाबंदी हटने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। मगर चौपुला क्षेत्र में लॉकडाउन जैसा सन्नाटा सोमवार को भी देखा गया। सुभाषनगर क्षेत्र खोल दिया गया है। यहां का बाजार भी खुल गया है। लोगों की आवाजाही पर भी पाबंदी नहीं है। जिससे बाजार में ठीक-ठाक भीड़ भी देखी गई। वहां के लोगों ने राहत महसूस की है।राजेंद्र नगर में भी पाबंदी हटा दी गई हैं। वहां का बाजार भी खुल गया है और लोगों की आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं है। हालांकि अभी यहां कुछ जगह से बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई है। लोग उसके दाएं बाएं से गुजर रहे हैं। यही हाल रामपुर गार्डन में भी देखा गया जबकि चौपुला पर पहले जैसी ही सख्ती देखी गई। यहां तक की इस इलाके में दुकानें बंद होने से सन्नाटा पसरा पड़ा है। कहीं की भी बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।