बहेड़ी, बरेली। चेहल्लुम पर इमाम हुसैन की सदाएं फिजा में गूंजी। उनकी शहादत को रंज के साथ याद किया गया। मोहर्रम पर ज्यादा ऊंचाई की वजह से ताजिये नहीं निकल सके थे। अब चेहल्लुम पर पुरखुलूस के साथ ताजिये निकाले गए। चेहल्लुम पर सदाओं में इमाम हुसैन की शहादत गूंजी। यहां जगह-जगह हुई मिलादख्वानी में इमाम हुसैन की शहादत को रंजो ग़म के साथ याद किया गया। मेन रोड पर मेला लगाया गया और मुख्य मीना बाजार वाले इमामबाड़े वाला ताजिया ताजियेदार सुल्तान बाबा, अब्दुल्ला चौधरी के ताजियेदार, सकरस गांव में ताजियेदार इकबाल अहमद, महफूज एडवोकेट आदि शामिल रहे। यहां मेन बाजार में मोहल्ला बाजार, अब्दुल्ला चौधरी, मदार चौक सहित नगर और गांवों के ताजिये निकाले गए। इस दौरान मेन रोड पर मेला लगा।ताजियों को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। यहां पर एसडीएम गोपाल शर्मा, सीओ अरुण कुमार, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने निगरानी रखी और घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उधर, देवरनिया के गांवों में भी ताजिये शांतिपूर्वक निकले। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष द्विवेदी ने देवरनिया क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया।।
बरेली से कपिल यादव
