चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हुआ संघर्ष, पथराव हुआ, पांच घायल

बरेली। मीरगंज क्षेत्र के मसीहाबाद मे चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। पथराव हुआ। झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए । एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव मसिहाबाद में पंचायत चुनावों की अदावत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की सुबह साढे सात बजे बाइक एजेंसी पर काम करने वाले मोरसिंह और गांव के धीरेंद्र में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। लोगों ने लाठी डंडो व धारदार हथियार से एक दूसरे पर प्रहार किए। घरों में घुसकर जमकर मारपीट की। कुछ लोगों ने पथराव किया। जिससे एक पक्ष के मोर सिंह व पपेंद्र सिंह एवं दूसरे पक्ष के जितेंद्र, धीरेंद्र व दिनेश घायल हो गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस देखकर लोग़ घरों में छिप गए। परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। चिकित्सक ने घायल दिनेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है। बही दूसरे क्षेत्र के गांव नौसना निवासी बुधवार को नमाज को जा रहे किशोर तौहीद से गांव के कुछ किशोरों ने मारपीट की। तौहीद जान बचाकर भगा। वह घर के पास गिरकर बेहोश हो गया। उसके दादा नत्थू बक्श ने आरोपियों के घर जाकर मारपीट का विरोध किया। इससे उत्तेजित आरोपियों के परिजनों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। नत्थू बक्श के पुत्र मोहम्मद जफर ने शिकायत की तो उन्हें भी जमकर पीटा। जिससे जफर घायल हो गए। घायलों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।