चित्रांश समाज के लोगों ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्‍यता

बरेली। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व मे महानगर महासचिव पार्षद गौरव सक्सेना ने अपने चित्रांश समाज के लोगों को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने सपा की सदस्यता दिलाई। सपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए शनिवार को शामिल हुए लोगों ने विश्वास दिलाया कि अपने समाज के उत्थान के लिए सपा की नीतियों एवं सिद्धांतों को लेकर आम जनता के बीच में पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उनके समाज के लोग प्रदेश की सरकार से प्रताड़ित व उपेक्षित है। कन्नौज से बरेली पहुंचे समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव का चित्रांश समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर कायस्थ सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा चित्रांश समाज का उपयोग किया है। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि चित्रांश समाज बुद्धिजीवी वर्ग है। जिसके समाजवादी पार्टी से जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सदस्यता ग्रहण करने वालों मे कायस्थ चेतना मंच के महानगर अध्यक्ष वीके सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, विष्णु इंटर कॉलेज के प्रवक्ता आलोक सेठ, विकास सक्सेना, रचित सक्सेना, विपिन सक्सेना, भुवनेश सक्सेना, अमित कंचन मानु, सरिता सक्सेना, संतोष सक्सेना, नीलेश सक्सेना, वीरेंद्र पाठक, शैलेंद्र सक्सेना, संजय सक्सेना, रविन्द्र सक्सेना, नितिन सक्सेना, स्वतंत्र सक्सेना आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर रविंदर यादव, बृजेश श्रीवास्तव, क्षितिज यादव, अभिनव शील, राघव गुप्ता, आशु सक्सेना, विक्रांत पाल, अचल सक्सेना, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।