चित्रांश महासभा ने किया भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन

बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा परिवार ने शांति फर्नीचर निकट लल्ला मार्किट पर भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने महासभा के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि खिचड़ी भोज जैसे कार्यक्रमों से सबको आपस मे मिलने व सहयोग करने का अवसर मिल जाता है। ऐसे कुछ न कुछ कार्यक्रम हर माह होते रहना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना, डॉ. रजनीश सक्सेना, अनूप कुमार सक्सेना, रिंकेश सौरखिया, उपाध्यक्ष रवि सक्सेना, रवि जौहरी, विकास चित्रांश, विवेक सक्सेना, अल्का सक्सेना, ब्रजेश रायजादा, समीर राज, विवेक चित्रांश, प्रतिभा जौहरी, पूनम सक्सेना, प्रीति सक्सेना, ममता जौहरी, विमल सक्सेना, नीलम सक्सेना, मीनाक्षी जौहरी, अंशुल जौहरी, प्रखर सक्सेना, केतन सक्सेना, शिवांगी सक्सेना आदि ने खिचड़ी भोज में सहभागिता कर सैकड़ो लोगों को खिचड़ी भोज कराया। संचालन महामंत्री अनूप कुमार सक्सेना ने किया। अन्त में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संयोजन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।