चार घरों मे नकब लगाकर नकदी, जेवर पर किया हाथ साफ, चोर फरार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव धनेटा मे चोरो ने एक ही रात मे चार घरों मे नकब लगाई। इसमे दो घरों से तो हजारों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। एक घर मे लोग जाग गये तो चोर भाग गये। एक घर मे नकब लगाई तो कमरे मे भूसा भरा था। इससे वहां भी सफल नही हो पाए। घटना के दौरान चोरों ने सीसीटीवी पर हाथ लगाकर बंद कर दिया था। जानकारी के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चंद्रपाल निवासी धनेटा फाटक के घर में नकब लगाकर घर मे घुस गये और अलमारी का ताला खोलकर 30 हजार नगद, एक सोने की चेन, दो चांदी की अंगूठी और एक सोने की बाली चुरा ले गये। इसके बाद वह पड़ोसी मनोहर लाल के घर मे नकब लगाई। यहां बक्से का कुंडा तोड़कर सामान उठा ले गये। मनोहर लाल का परिवार हिमाचल मे काम करने गया था। इसके बाद गांव के ही गंगा चरन के घर मे नकब लगाया लेकिन कमरे मे भूसा भरा होने से यहां चोरी नही हो पाई। नेमचंद के घर भी घुसे लेकिन यह लोग जाग गये तो चोर मौका पाकर फरार हो गये।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *