चांद का दीदार होते ही बाजारों में लगी भीड़: प्रातः होगी नमाज, लोग दे रहे हैं एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद

बरेली- जनपद में सोमवार को जैसे ही मुबारक रमजान माह के 30 वें दिन चांद का दीदार करते ही रोजदारों ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मुबारक रमजान माह में ईद मुबारकबाद देने काम शुरू हुआ। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चांद देखते ही आतिशबाजी व गोले भी दागे गए। ईद की तैयारियां यूं तो रमजान माह के आधे रोजे पूरे होने के बाद से ही शबाब पर पहुंचने लगी थी। लेकिन चांद निकलने के बाद ईद की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बाजार में जो हुजूम उमड़ता है तो वह भीड़ देखते ही बनती है। जहां सजी हुई दुकानों में खरीददारी करने के लिए हर दुकान में महिलाएं और पुरूष जमा दिखे। ईद पर्व में न महंगाई का असर दिखाई दिया और न सस्ते, महंगे सामान की खरीददारी करने में फिक्र दिखी। फिक्र रही तो सिर्फ इस बात की कहीं कोई सामान लेने से तो नहीं छूट न रहा। रमजान माह की चांदरात में दुकानदारों की चांदी रही। कल यानि मंगलवार को ईदगाह में साढ़े सात बजे ईद की नमाज अदा की होगी।
सोमवार को ईद के चांद का दीदार होते ही ईद की तैयारी में जो सामान खरीदने से रह गया था उसे खरीदने के लिए बरेली शहर सहित जनपद के अनेक नगरों व कस्बों में दुकानों पर जमकर खरीदारी करते हुए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। सिलाई की दुकानों में सिलकर तैयार हुए कपड़ों को लेने के लिए लोगों की लाइन में लगकर अपने अपने सिले हुए कपड़े उठाने की बात करते हुए देखे गए। वहीं रेडीमेट गारमेन्टस में सिले सिलाए कपड़ों की खरीददारी करने के लिए युवाओं का तांता लगा रहा। जहां नए फैशन के जींस, टीशर्ट, शर्ट के साथ नए फैशन के कुर्ते युवाओं ने खरीददारी की। वहीं कपड़ों के साथ-साथ जूता, चप्पल व बेल्ट की खरीददारी के लिए भी भीड़ लगी रही। चूड़ी की दुकानों में चूडियों से लेकर सभी श्रृंगार से सम्बन्धित सामग्रियों की खरीद के लिए महिलाओं का रेला रहा। खुशियों के पर्व ईद पर नई वेशभूषा के साथ ही मुख्य पकवान की सामग्री की दुकाने भी काफी सजी रहीं। जिसमे लोगों की भीड़ देर रात तक लगी रही। परचून कि दुकानों में सेंवई, सूतफेनी, चीनी, मेवा, खोया के साथ पशुपालकों के यहां से दूध आदि की खरीददारी देर रात तक चलती रही। बताया गया कि मंगलवार को ईदगाह में ईदुल फितर की नमाज प्रातः 07:30 बजे अदा कराई जाएगी। ईदगाह पर सभी नमाज़ी समय का ख्याल रखते हुए समय से पहुंचें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *