चल रहे गोंडा महोत्सव में शराब पीकर आने वालो को होगी जेल

गोंडा – गोंडा नगर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज प्रांगण मेँ आयोजित हो रहे चार दिवसीय गोंडा महोत्सव के दौरान शराब पीकर आने वालो को जेल भेजा जायेगा। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव स्थल पर शराब के नशे मेँ होने का परीक्षण करने के लिए यहाँ पर “ब्रीथ एनालॉइजर” लगाया जा रहा है। नशे की हालत में या संदेह की स्थिति पाए जाने पर सम्बंधित व्यक्ति का परीक्षण किया जायेगा और नशे में होने पर उसकी वही पर गिरफ्तारी की जायेगी। एसपी श्री सिँह ने बताया कि शराब पिए होने की पुष्टि पाए जाने पर सम्बंधित के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराकर उसे जेल भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।