चन्द्रशेखर फाउंडेशन द्वारा कोरोना से मुक्ति व बच्चों के जन्मदिन पर किया रुद्राभिषेक आयोजन

वाराणसी – रविन्द्रपुरी कॉलोनी कैम्प कार्यालय में चंद्रशेखर फाउंडेशन द्वारा रुद्राभिषेक किया गया।रुद्राभिषेक संकल्प में चंद्रशेखर फाउंडेशन के पदाधिकारियो ने कोरोना से मुक्ति एवम सम्पूर्ण भारत के कल्याण हेतु पर्यावरण की रक्षा हेतु जिन जिन बच्चो ने अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण किया उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित श्री श्री अरूण पांडेय जी ने कहा कि कोरोना संकट से सम्पूर्ण देश की आर्थिक एवं सामाजिक क्षति हुई है, जिसकी भरपाई एवम देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए आज रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है।
रुद्राभिषेक में शत्रुध्न सिंह सनी जी ने कहा देश की रक्षा, पर्यावरण की रक्षा समाज मे व्याप्त कुरीतियों और देशवाशियो के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए चंद्रशेखर फाउंडेशन ने रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
चंद्रशेखर फाउंडेशन के श्री किशल्य मिश्रा जी एवम चंद्रशेखर फाउंडेशन के लोग हरेक पदाधिकारी देश, समाज, प्रकृति की सेवा में अनवरत कार्य कर रहा है। मै अपने तरफ से सभी पदाधिकारियों का ह्रदय से आभार प्रकट कर रहा हूँ।
रुद्राभिषेक में आये हुए सम्मानित जनों का चंद्रशेखर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने स्वागत और अभिनंदन किया। श्री सिंह ने कहा कि आज भारत कोरोना संकट से जूझ रहा है आज देश के सामने विकट स्थिति खड़ी हुई है, इससे निजात दिलाने के लिए सम्पूर्ण सम्मानित देशवाशियो के उत्तम स्वास्थ्य के लिए, देश की शांति एवं समृद्धि के लिए जिन जिन बच्चो ने अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण किया उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिये चंद्रशेखर फाउंडेशन आज रुद्राभिषेक का आयोजन किया है। मै आप सभी का दिल से आभार प्रकट करता हूं। रूद्राभिषेक में मुख्य रूप से पंकज पाठक जी, सूर्य देव पांडेय बाबुल जी, नित्या राय जी, शिवम अनुपम सिंह, योगी आलोक नाथ जी, पंकज गौतम जी, अवनीश पांडेय जी इत्यादि।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।