चंद्रशेखर का बलिदान चिर प्रासंगिक: रविंद्र सिंह

बरेली- आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत महान क्रांतिकारी देशभक्त चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चेतराम हरियाणा इंटर कॉलेज डिबाई में पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई ।मुख्य अतिथि स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने कहा कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का बलिदान इतिहास में चिर प्रासंगिक है और हमें देशभक्ति की सदैव प्रेरणा देता रहेगा। राष्ट्रपति पुरस्कृत विज्ञान संचारक प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और महान वैज्ञानिक भारत रत्न सर सी वी रमन के जीवन से युवा देश भक्ति और वैज्ञानिक सोच को जीवन में धारण करें। प्रधानाचार्य सुमित कुमार त्यागी ने आजाद और रमन के जीवन पर आधारित प्रेरक प्रसंग सुनाए। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर में आयोजित मॉडल प्रतियोगिता और सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए शिक्षक संतोष कुमार पांडेय के निर्देशन में छात्रों अनस पवन कुमार और सचिन की मॉडल टीम को रवाना किया गया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह, पवन कुमार यादव, अतर सिंह ,राज कुमार ,मनोज कुमार, धर्मराज मौर्य, राजकुमार, जवाहरलाल, चंद्रभान सरला आदि उपस्थित रहे।

– बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *