चंदौली के जवानों ने देवरिया में लहराया परचम

चन्दौली- जनपद के हम दो पहलवानों ने प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है जानकारी के अनुसार खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश वह खेल विभाग संघ के समन्वय से देवरिया में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बालिका वर्ग के कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है था चंदौली के क्रीड़ा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 14 मार्च से 19 मार्च तक देवरिया में आयोजित था जिसमें चंदौली खेल विभाग द्वारा जनपद ही चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिनमें 71 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल यादव पुत्र रामजी यादव तो 51 किलो ग्राम भार वर्ग में धर्मेंद्र कुमार पुत्र कल्लू चौहान द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है बताया कि दोनों खिलाड़ी सियाराम यादव कुशल देखरेख में ग्राम पंचायत सिलवानी के अखाड़े से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

-सुनील विश्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।