घटनास्थल पर मंत्री देवनानी व आईजी मालिनी अग्रवाल सहित कई अधिकारी पहुचे मौके पर

अजमेर/राजस्थान – अजमेर जिले में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, आईजी मालिनी अग्रवाल, जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा मांगलियावास थाना इलाके में तबीजी के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। वहां पाली डिपो की रोडवेज बस की एक डंपर से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस में सवार 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतको की संख्या बढ़ने की सम्भावना जताई जा रही है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को तत्काल अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पर शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, आईजी मालिनी अग्रवाल, जिला कलक्टर आरती डोगरा और पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी।

हादसे की शिकार हुई बस पाली से जयपुर जा रही थी। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। अभी तक आठ यात्रियों के शव जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाए जा चुके हैं।
एक बच्चे ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। एक शव को मौके से अजमेर लाया जा रहा है।
हादसे की भीषणता को देखते हुए मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

दिनेश लूणिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।