*प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में दो दिवसीय आई सी टी फेयर एंड वर्कशॉप का समापन
बरेली। विकास खंड फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में दो दिवसीय आईसीटी मेला व कार्यशाला का समापन हो गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार, राज्य नवाचारी शिक्षक पुरस्कार व राज्य आईसीटी पुरस्कार से पुरस्कृत विद्यालय के प्रधान अध्यापक, डॉ अमित शर्मा ने बताया कि स्कूल व गांव में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों व ग्राम वासियों को कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, प्रोजेक्टर, हार्ड डिस्क, वीआर बॉक्स आदि उपकरणों से परिचित कराने एवं इनकी कार्यविधि समझाने के उद्देश्य से इस दो दिवसीय आईसीटी मेला सह कार्यशाला का आयोजन किया गया है। वर्तमान युग आईसीटी का युग है ऐसे में आईसीटी को उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने व बच्चों को आईसीटी फ्रेंडली बनाने हेतु भी यह आयोजन महत्वपूर्ण है। इस आईसीटी मिले व कार्यशाला में बच्चों तथा बड़ों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया व आईसीटी के विभिन्न उपकरणों के विषय में जानकारी प्राप्त की साथ ही उपकरणों को प्रयोग करके भी देखा। सभी ने विद्यालय का ऑनलाइन समाचार पत्र, वार्षिक डिजिटल पत्रिका ‘संकल्पना’, स्वनिर्मित एनिमेटेड शैक्षिक वीडियो की क्यूआर कोड लायब्रेरी, ई वर्कशीट्स, डॉ अमित शर्मा द्वारा निर्मित डिजिटल कॉमिक्स व विद्यार्थियों के ई प्रोफाइल, डिजिटल कैमरा आदि का अवलोकन किया व विद्यालय प्रयासों की प्रशंसा की। बीएसए श्री विनय कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी, फरीदपुर श्री शशांक शेखर मिश्रा के निर्देशन में हुए इस आईसीटी मेला व वर्कशॉप में बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष अत्याधिक उत्साहित दिखे।
इस आयोजन में हेमेंद्र सिंह, लोचन सिंह, राहुल सिंह, विम्लेश्वरी देवी, जैकी, गजेंद्र, अर्विल, सूरज, अभि शर्मा, अमित, वंश राज, परमजीत, अंजू, अंशु, प्रज्ञन्य शर्मा, शौर्य, वंश, खुशबू, सुमित, व अभिमान उपाध्याय आदि का विशेष सहयोग रहा।
