गुरुनानक देव महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव पर रविवार को शहर में निकाली गई प्रभात फेरी

आजमगढ़- गुरुनानक देव महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव पर रविवार को शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। शहर के कटरा स्थित बड़ी संगत से निकली प्रभातफेरी कटरा से पुरानी सब्जीमंडी, जामा मस्जिद, पुरानी कोतवाली, मुख्य चौक, फराशटोला, काली चौरा, एलवल, मातबरगंज होते हुए श्री सुंदर गुरुद्वारा पहुंची। प्रभात फेरी में गुरवाणी कीर्तन से श्रद्धालुओं को निहाल किया गया। प्रभातफेरी में शामिल झांकी में वाहनों पर गुरुनानक देव महराज के किए गए कार्यों के बैनर व पोस्टर लगे थे। आगे-आगे टैंकर से पानी गिराया जा रहा था जो उसके पीछे सेवादार बच्चे झाड़ू से रास्ता साफ कर रहे थे। उसके पीछे पंच प्यारे पैदल चल रहे थे जिनके चरणों में सेवादार बच्चियां पुष्पवर्षा कर रहीं थीं। सबसे पीछे प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। कई स्थानों पर स्वागत किया गया। जिस मार्ग से प्रभातफेरी निकली उधर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। शाम को श्री सुंदर गुरुद्वारा में कीर्तन, अरदास व लंगर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने प्रसाद छका। इस अवसर पर करतार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, रिकू सरदार, सतनाम सिंह, राजू सिंह, बंटी सिंह आदि थे।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।