* अपना परिवार ट्रस्ट ने किया गुरुओं का सम्मान
बरेली- अपना परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह श्री राजपाल जी ने कहा आज समाज को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार की आवश्यकता है क्योंकि अच्छे संस्कारित युवा ही देश को उन्नतशील और आदर्श राष्ट्र बना सकते है । गुरु वंदन कार्यक्रम में उन्होंने कहा गुरु ही हमको अच्छा और बुरा के अहमियत समझता है। गुरु के बिना जीवन शून्य रहता है। राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक श्री लाल बहादुर गंगवार जी ने कहा कि आज समाज में अध्यापक को केवल विद्यालय में ही शिक्षा का प्रकाश नहीं फैलाना, विद्यालय के साथ-साथ समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी होगी क्योंकि देश को संगठित और सुसंस्कृत अध्यापक के द्वारा ही बनाया जा सकता है। पैड वूमेन राखी गंगवार ने कहा महिलाओं का सशक्तिकरण नितांत आवश्यक है । महिला शिक्षित हो, स्वस्थ हो एवं जागरूक हो तभी वह अच्छे से परिवार को एक सुदृढ़ राष्ट्र का आधार बना सकती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ड्रमंड इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री अनुपम शर्मा ने कहा आज अपनों के बीच आकर आज सुखद अनुभूति हो रही है। मैं अपने गुरुओं के मार्गदर्शन से ही आज में इस स्थान पर पर पहुंचा हूं। अपना परिवार ट्रस्ट द्वारा गुरु वंदन का कार्यक्रम ऐतिहासिक कार्यक्रम है। कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश मलिक ने कहा की परिवार और विद्यालय ही राष्ट्र का आधार कैसा हो यह तय करते हैं आज यह कार्यक्रम परिवार और विद्यालय के मिलन कार्यक्रम है, इससे स्पष्ट रहेगा सदैव भारत भविष्य में भी अच्छे मूल्यों के साथ विश्व का मार्गदर्शन करेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष रामचरण लाल जी ने कहा ट्रस्ट समाज में रचनात्मक कार्य सदैव कर रहा है , सेवा बस्ती में कन्या पूजन हो या समाज को प्रेरणा देने वाली चलचित्र शतक हो जिसका सामूहिक रूप से फिल्म देखी गई, खिचड़ी सहभोज हो, अनेक कार्यक्रम करता रहता है ट्रस्ट का उद्देश्य अपनों के साथ, अपनों के लिए, अपनों के द्वारा समाज में अपनी भूमिका का निर्वहन कैसे करें इसी निमित्त कार्यक्रम कर रहा है और उसका परिणाम समाज में पर प्रदर्शित हो रहा है ।इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग, राधेलाल कंठीराम सरस्वती शिशु मंदिर एवं कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समस्त अध्यापको का भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन हर्ष भारद्वाज ने किया । इस अवसर पर विद्या भारती के पूर्व प्रधानाचार्य तुलसीराम शर्मा जी, ब्रजमोहन जी, रविशरण जी, संघ के धर्मेंद्र सचान जी, परशुराम वर्मा जी, प्रतिपाल चौहान जी, इंजीनियर विवेक जी, ज्ञानेंद्र जी, सुबोध अग्रवाल जी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गुरुओं के संस्कार से ही संस्कार वादी राष्ट्र का निर्माण होगा – राजपाल
