गुजरात में हिंदी बोलने वाले बिहार एवं यूपी के लोगों के साथ होरहा दुर्व्यवहार

बिहार:(हजीपुर) वैशाली जिले के पातेपुर में गुजरातियों द्वारा बिहारियों के साथ, किये जा रहे दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना, से क्षुब्ध होकर तेग अली एकेडमी के सदर मकबूल अहमद शहवाजपुरी ने , एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की आज बिहार व युपी के लोगोंको काफी परेशान किया जा रहा है ।आज गुजरात में हिन्दी बोलने वालों पर हमला हो रहा है। इस घटना के लिए पुरी तरह से केन्द्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया। मकबूल शाहवाजपुरी ने कहा की आज गुजरात में बिहार से हज़ारों मज़दूरी करने वाले , मज़दूरों को गुजरात से मार मार कर वहाँ से भगाया जा रहा है। लेकीन गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनकी आज केंद्र में सरकार है।वह इतनी बड़ी घटना-घटने के बावजूद कुछ नही बोल रहे हैं। बिहारियों को दहशत के कारण गुजरात छोड़ कर भागना पड़ रहा है। यह बिहारियों का बहुत बड़ा अपमान है। साथ ही यह भी कहा की बिहार की ही वोट से केंद्र की सरकार है। और यह सिर्फ बिहारियों का ही अपमान नही, बल्कि हिंदी का भी बहुत बड़ा अपमान है। केंद्र सरकार के साथ-साथ बिहार के भी महागठबंधन की सरकार को , भी इस मामले पर ध्यान देते हुए अपने स्तर से उचित कार्यवाही की जानी चाहिए। ताकि बिहारियों की अस्मत बचाई जा सके।वही केंद्र सरकार से जल्द से जल्द गुजरात सरकार को ऐसी घटना को अंजाम देने बालो पर उचित कारबाई की मांग की है।। -नसीम रब्बानी, पटना- बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।