गायब छात्रा की पुलिस ट्रेस नहीं कर सकी लोकेशन, परिजनों की बढ़ी बेचैनी

मीरगंज, बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव परौरा की छात्रा गत 15 दिनों से गायब है। परिजन छात्रा की बरामदगी को थाने के चक्कर काट रहे है। पुलिस किशोरी की लोकेशन व उसको गायब करने वाले का पता नही लगा सकी है। परिजन जिस पर संदेह व्यक्त कर रहे है। उसके खिलाफ पुलिस को साक्ष्य नही मिले हैं। पुलिस ने कुछ नम्बरों को सर्विलांस पर लगाया है। आपको बता दें कि थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव परौरा की किशोरी गांव हुरहुरी के कालेज में पढ़ाई कर रही है। किशोरी की उम्र 15 वर्ष परिजन बता रहे है। किशोरी गत 13 जून को साइकिल से किताबें लेने दियोसास अड्डा पर गई थी। उसके बाद किशोरी घर नहीं लौटी। तलाश करने पर परिजनों को छात्रा की साइकिल अनुबिस पुलिस चौकी के पास खड़ी मिली। किशोरी के परिजनों ने 16 जून को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। परिजनों ने छात्रा को गायब करने का आरोप हुरहुरी के एक किशोर पर लगाया था। पुलिस की जांच मे आरोपी के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले। आरोपी छात्रा के स्कूल में पढ़ता है। पुलिस ने हर हथकंडा अपना लिया। पुलिस को छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। छात्रा को बहला फुसला कर ले जाने वाले का पुलिस को पता नहीं चला। छात्रा की लोकेशन भी अभी तक ट्रेस नहीं हुई। समय बीतने के साथ परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। छात्रा की बरामदगी को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ गत दिनों तहसील में एसडीएम को ज्ञापन दिया था। एसडीएम ने छात्रा को बरामद करने का निर्देश पुलिस को दिए थे। पुलिस ने कुछ नम्बरों को सर्विलांस पर लगाया है। एसओ ने बताया किशोरी का कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस को कुछ फोन नम्बर मिले है। उन नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। जांच चल रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।