गाड़ी निकालने को लेकर टोल कर्मी ने भाजपा नेत्री से की अभद्रता, किया हंगामा, धरने पर बैठी भाजपा नेत्री

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। टोल पर कार निकालने को लेकर कार सवार भाजपा नेत्री और केबिन मे बैठे टोल कर्मी के बीच नोकझोंक हुई। वही यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में भाजपा नेत्री टोल कर्मी पर हाथापाई की कोशिश करती हुई नजर आ रही है। भाजपा नेत्री ने टोल कर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए करीब एक घंटा हंगामा किया। धरना प्रदर्शन करके लाइन को जाम कर दिया। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने समझा बुझाकर भाजपा नेत्री को हटाकर जाम को खुलवाया। दोनो पक्षों ने तहरीर दी है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा मीरगंज निवासी भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री प्रिंसी चौहान गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कार से मीरगंज से बरेली जा रही थी। हाइवे ठिरिया खेतल टोल पर कार देर से निकालने को लेकर केबिन मे बैठे टोल कर्मी से नोकझोंक हो गई। आरोप है इस दौरान टोल कर्मी ने उनके साथ अभद्रता करने लगा। उनका हाथ खींचने लगा। जिसकी शिकायत उन्होंने टोल प्रबंधक से की। आरोप है वह भी उन्हें धमकाने लगे। सूचना पर जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार भी मौके पर पहुंच गई।ममता गंगवार और प्रिंसी चौहान ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे टोल की एक लाइन जाम हो गई। हंगामा होने पर टोल प्रबंधक की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा बुझाकर मामला शांत कर जाम खुलवा दिया। करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा चला। दोनो ओर से तहरीर दी गई है।पुलिस जांच कर रही है। टोल प्रबंधक ऐश्वर्य चौहान ने आरोप निराधार बताया है। बताया स्थानीय एक भाजपा नेता ने भाजपा नेत्री की कार पास करने के लिए उन्हें मेसेज किया था। उन्होंने वह मेसेज कंट्रोल रूम को कर दिया। टोल की केबिन मे बैठा टोल कर्मी पर मेसेज पहुंचने में देरी होने के कारण कार निकलने मे देरी हो गई। जिसको लेकर भाजपा नेत्री ने विंडो से हाथ डालकर टोल कर्मी को हाथ मारने का प्रयास किया। टोल के सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज मे यह घटना साफ दिख रही है। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कार को निकालने को लेकर भाजपा नेत्री और टोल कर्मी मे विवाद हो गया था। समझा बुझाकर निपटा दिया गया है। तहरीर पर जांच कर रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *