गन्ने के खेत में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष, लोगो ने किया हंगामा

बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव मडिया भगवंतपुर में गन्ने के खेत में लोगों ने प्रतिबंधित पशुओं के करीब आधा दर्जन अवशेष पड़े देखे। गांव वालों की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के सदस्यो समेत ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया। ग्रामीणों के मुताबिक पशु तस्करों ने यह कृत्य कार्य किया है। मामला थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव मडिया भगवंतपुर में गन्ने के खेत में पशुओं के आधा दर्जन अवशेष पड़े मिले। खेत में आए किसानों ने इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। देखते ही देखते वहां कई गांव की भीड़ एकत्रित हो गई। हिंदूवादी संगठनों को जानकारी होने पर उनके सदस्य भी वहां पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगो से इस बारे में पूछताछ की। गांव वालों ने आरोप लगाया है कि पशु तस्करों ने ही प्रतिबंधित पशुओं का कटान किया है। कुछ पशुओं के सिर छोड़कर मांस अपने साथ ले गए है। पुलिस ने जल्द ही पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।