गणतंत्र दिवस: मठियावृत बैठनिया उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ लहराया तिरंगा

बिहार/बेतिया- मझौलिया प्रखण्ड स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मठियावृत बैठनीय में 71 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिन्दु विनाकरण ने झंडा तोलन किया।

विद्यालय के तमाम छात्र – छात्रओं एवं अतिथियों को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी को भारत का नागरिक होने का गर्व हैं। प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में हमारे देश में मनाया जाता हैं। इस महान दिन को ना सिर्फ भारत में रहने वाले भारतीय बल्कि विश्व के कोने-कोने में रहने वाले भारतवासी उत्साह के साथ मनाते हैं। इसी दिन 26 जनवरी1950 को भारत एक प्रजातांत्रिक गणतंत्र देश बना था। क्योंकि इस दिन भारत का संविधान घोषित हुआ था। हर भारतीय हर साल इस दिन को खुशियों के साथ मनाते हैं और देश के स्वतंत्रता सेनानियों को साम्मन देते हैं। हर भारतीय के जीवन के लिए यह दिन बहुत महत्व रखता हैं। पूरे भरत में हर जगह इस दिन को उत्साह के साथ लोग मानाते हैं। मौके पर मौजूद विद्यालय के शिक्षक नवल किशोर चौबे, सरिता देवी, चंद्रप्रकाश पांडये, इमरान और शिक्षा प्रेमी उमेश नारायण चतुर्वेदी, चन्दन सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।