खुशलोक अस्पताल के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

बरेली। मंगलवार की देर रात संदिग्ध हालात में खुशलोक अस्पताल का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बेटे की मौत के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया है। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से मीरगंज के चुरई दलपतपुर का रहने वाला फैसल उस्मानी (24) पुत्र अमीर अहमद उस्मानी बारादरी थाना क्षेत्र के फाइंक एनक्लेव फेस टू में अकेला रह रहा था। उसका पूरा परिवार बागेश्वर में रह रहा है। वह खुशलोक अस्पताल में कंपाउंडर का कार्य करता था। मंगलवार की देर रात संदिग्ध हालत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। सूचना पर आसपास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर युवक का परिवार भी बागेश्वर से जिला अस्पताल पहुंच गया। जहां उन्होंने मीडिया को बेटे की मौत का कोई भी कारण बताने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छत से गिरे युवक की मौत
बारादरी थाना क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षीय काशीनाथ पुत्र ओमप्रकाश बीती 28 सितंबर को घर की छत पर सोने गए थे। जिसके कुछ देर बाद ही वह छत से नीचे गिर गए थे। जिसके बाद से ही युवक को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। जिनकी देर रात मौत हो गई। पत्नी आशा देवी का रो रो कर बुरा हाल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।