खरमास समाप्त, शुरू हुआ तिलक व विवाह समारोह, होंगे शुभ कार्य

बरेली। मकर संक्रांति पर्व शनिवार को मनाया गया था। इसके साथ ही एक माह से चल रहा, खरमास भी समाप्त हो गया। अब जनवरी-फरवरी में कई शुभ मुहूर्त हैं, जो विवाह के लिए अत्यंत ही शुभ बताए गए हैं। हालांकि 19 फरवरी से 13 अप्रैल तक बृहस्पति ग्रह अस्त होने के चलते शुभ कार्यों में विलंब होगा। 14 अप्रैल से फिर शुभ दिन शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य ने बताया खरमास में मांगलिक कार्यो पर रोक रहती है। खरमास समाप्त होने के बाद अब वैवाहिक सहित दूसरे शुभ कार्य फिर से शुरू किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया जनवरी में 21, 22, 23, 24 तारीख को विवाह के लिए मुहूर्त शुभ है। अगले महीने 5 फरवरी को बसंत पंचमी है, यह ऐसा महूर्त है जो विशेष है। इसके बाद 6,10,18,19 फरवरी को भी विवाह मुहूर्त शुभ रहेंगे। 20 फरवरी को बृहस्पति ग्रह अस्त हो रहे हैं, जिस कारण से वैवाहिक व अन्य शुभ कार्यक्रमों पर फिर से लंबा ब्रेक लगेगा। शुभ महूर्त को 13 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। 14 अप्रैल से विवाह मुहूर्त फिर से शुरू होंगे। शहनाई बजने लगेगी। कोरोना की तीसरी लहर में दिनों-दिन घातक होती जा रही है। संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। जिसकी वजह से शहनाइयों की गूंज धीमी और फीकी पड़ती नजर आ रही है। कोविड के चलते पाबंदिया बढ़ने से विवाह आयोजकों की भी परेशानियां बढ़ गई है। सीमित मेहमान होने से विवाह आयोजकों को बुकिंग भी निरस्त करानी पड़ रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।