कोरोना काल में आगरा में सपना चौधरी के लगे ठुमके, पुलिस जुटी जांच में

आगरा- कोरोना काल में ताजगंज क्षेत्र के एक मैरिज होम में गुरुवार रात को शादी समारोह में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को बुलाया गया था। यहां सपना चौधरी के साथ बरातियों और घरातियों ने हरियाणवी गानों पर डांस किया। कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। शुक्रवार सुबह शादी समारोह के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद पुलिस आयोजकों के बारे मे जानकारी जुटा रही है के एक मैरिज होम में गुरुवार रात डांस करतीं सपना चौधरी।वायरल वीडियो ताजगंज क्षेत्र के केएनसीसी मैरिज होम का बताया जा रहा है। इसमें सपना चौधरी डांस फ्लोर पर ठुमके लगाते दिख रही हैं। आसपास महिलाओं और युवकों की भीड़ है। सभी डांस कर रहे हैं। इनमें से केवल एक-दो लोग मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं। अन्य कोई न तो मास्क लगाए हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई। इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि हरियाणवी डांस सपना चौधरी के मैरिज होम में कार्यक्रम की कोई अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी। वायरल वीडियो के आधार पर मैरिज होम की जानकारी मिली है। अवधेश नाम के व्यक्ति ने इसमें बुकिंग कराई थी। इस मामले में मैरिज होम संचालक और आयोजकों को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी। आयोजक और कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी की जा रही है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए बिना अनुमति हुए इस कार्यक्रम के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
– योगेश पाठक आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।