कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण:मिली खामियां

आजमगढ़- जिला महिला अस्पताल कुछ न कुछ कारणों से हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। आये दिन मरीजों व चिक्तिसकों में नोंकझोक विवाद होते रहते है आरोप प्रत्यारोप लगते रहते है। वही अस्पताल में तैनात जिम्मेदार पल्ला झाडते रहते है। रविवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण परिवार रीता बहुगुणा जोशी का जिले में आगमन हुआ। आगमन के दौरान जिले के महिला अस्पताल का उन्होंने औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्हे कमियां ही कमिंया दिखी और वह हाल देख दंग रह गई। उन्होंने काफी नाराजगी जतायी। कोई कार्रवाई तो नहीं किया लेकिन सफाई व्यवस्था को देखकर सीएमएस को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में व्यवस्था को सुधारने का निर्देश कड़ा निर्देश दिया और भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वाराचलाई जा रही योजनाओ की जमकर तारीफ की। बतादे कि कबीना मंत्री ने महिला अस्पताल में एक एक कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया जहां उन्हे गंदगी दिखी। साथ ही उन्होंने अस्पताल का व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा कर दिया। मंत्री के निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। वही रीता बहुगुणा जोशी ने मरीजों से अस्पताल की सुविधाआें के बारे में पूछा जिसपर मरीजों ने संतोष जनक जवाब नही दिये। उन्होंने रसोई घर का निरीक्षण किया जहां उन्हे वहा भी गंदगी दिखी। खाना बनाने वाले जमीन पर बैठ कर भोजन पकाते और चप्पल/जूता पहन कर आते जाते मिले। यही नही मरीजों के लिए बने भोजन को देख वह भड़क उठी और कड़े शब्दों में कहा भोजन में गुणवक्ता नही है, सुधार करे। वही नागरिकों व मरीजों ने अस्पताल का बंद दूसरा गेट खोलने की मांग किया जिसपर मंत्री ने सीएमएस को खोलने का निर्देश दिया। वही सूत्रों की माने तो कुछ मरीजों ने सीधे मंत्री से अस्पताल की व्यवस्था के बारे में शिकायत किया। यही नही उन्होने शौचालायों व बाथरूमों का भी औचक निरीक्षण किया जहां हर कोने में गदंगी मिली। यहा भी सीएमएस को चेतवानी दिया। वही उन्होने विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया तो देखा कि नवजात बच्चों के पास बैड पर चार से पांच लोग बैठे है जो की नियम के विरुद्ध था । मजे की बात तो यह की निरीक्षण के दौरान अस्पताल का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कर्मचारियो और स्टाफ में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। निरीक्षण के लगभग 20 मिनट बाद अस्पताल की सीएमएस अस्पताल में पहुंची। इस दौरान अधिकारियो को कैबिनेट मंत्री के कोप का शिकार होना पड़ा। सबसे खराब स्थिति शौचालय और रसोई घर में देखने को मिली। वही कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने अस्पताल की खामियो को स्वीकार करते हुए रिर्पोट मांगने के बाद चेतावनी देने की बात कही। उन्होने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि अस्पतालों की व्यवस्था जल्द सुधरेगी। उन्होने कहा कि स्वास्था विभाग में विभिन्न पदों के रिक्त स्थानों को भरने का कवायद की जा रही साथ एएनम,नर्सों की भी करीब 11 हजार से ज्यादा भर्ती होने जा रही है। उन्होने पूर्व की सरकार पर आरोप लगाया कि यह दुर्व्यवस्था उनकी देन है । हम स्वास्था सेवाओं को चुस्त दुरूस्त करने के लिए आये है जो मैने खुद देखा है जिला महिला अस्पताल में मेंटेनन्स बहुत ही खराब है। सुधार के लिए निर्देश दिये है।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।