कैंसर का बहाना बनाकर मामा से 15 लाख ठगे, तीन पर मुकदमा दर्ज

बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र की एक युवती ने अपने पिता व प्रेमी के साथ मिलकर खुद को कैंसर पीड़ित बताकर अपने ही मामा को 15 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित मामा ने मामले की शिकायत एडीजी रमित शर्मा से की। एडीजी के आदेश पर थाना इज्जतनगर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव व्यौधा निवासी धर्मेंद्र राजपूत के मुताबिक आंवला निवासी उसकी भांजी सपना ने पहले बहाने से उसके क्रेडिट कार्ड से साढ़े 53 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा। इसके बाद 30 अगस्त 2024 को फोन कर रोते हुए बताया कि उसे कैंसर हो गया है और इलाज के लिए रुपये की जरूरत है। आरोप है कि सपना के पिता परशुराम और प्रेमी मिलक रामपुर निवासी महिपाल ने भी बीमारी की बात पर मुहर लगा दी। इसके बाद कई बार मे अलग-अलग खातों मे 15 लाख रुपये डलवा लिए। जब रुपये वापस करने की बात की गई तो आरोपी टालमटोल करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। धर्मेंद्र ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि कैंसर जैसी कोई बीमारी नही थी। इज्जतनगर थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले मे रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसे आधार बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *