केरल बाढ़: इस शिक्षिका ने paytm के मालिक से भी ज्यादा दिया पीड़ितों के लिए दान

सहारनपुर – सहारनपुर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाली सहारनपुर की एक सहायक शिक्षिका ने केरल के बाढ़ पीड़ितों को अपना सात दिन का वेतन दान किया है। इस सहायक शिक्षिका का 7 दिन का वेतन Paytm के मालिक विजय शेखर शर्मा की ओर से केरल पीड़ितों के लिए की गई आर्थिक सहायता से ₹1000 अधिक है। आपको बता दें कि paytm के मालिक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने खजाने से मात्र ₹10000 की आर्थिक सहायता की थी और अब सहारनपुर की सहायक शिक्षिका ने ₹11000 का चेक
अक्सर करती रहती हैं मदद
शहर के बीचोंबीच हकीकत नगर कॉलोनी में रहने वाली रिंकी सुखीजा बलिया खेड़ी ब्लॉक के शेखपुरा गांव की प्राथमिक पाठशाला में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। रिंकी सुखीजा के मुताबिक जब उन्होंने TV में बाढ़ पीड़ितों की हालत देखी तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने अपने 7 दिन का वेतन तुरंत आर्थिक सहायता के रूप में भेज दिया। रिंकी कहती हैं कि हालांकि यह राशि बहुत कम है, लेकिन उन्होंने शुरुआत कर दी है और अपनी सहकर्मी अध्यापिकाओं और आसपास रहने वाले लोगों से भी वह अपील कर रही हैं कि वह भले ही कम मदद करें लेकिन केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और इसी सोच के साथ उन्होंने अपने 7 दिन का वेतन केरल पीड़ितों को दिया है उनका 7 दिन का वेतन करीब ₹11000 बनता है।
सहायक अध्यापिका रिंकी बताती हैं कि वह फिजूलखर्ची नहीं करतीं। साथ ही बर्थडे पर वह किसी महंगे होटल में खाना खाने नहीं जातीं, बल्कि स्कूली बच्चों के साथ ही बर्थडे मनाती हैं और इससे उन्हें काफी खुशी मिलती है। उनके पति अश्वनी सुखीजा भी इन कार्यों में उनकी मदद करते हैं। रिंकी ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने अपने बेटे का जन्मदिन किसी होटल मैं नहीं मनाया और ना ही घर पर कोई पार्टी की। उन्होंने बर्थडे के बजट को स्कूली बच्चों के साथ खर्च किया और स्कूल में ही उन बच्चों के साथ केक काटा जो बच्चे शायद ही अपना बर्थडे कभी मनाते होंगे। इससे उन्हें काफी खुशी मिली और बच्चों के चेहरे खिल उठे।

– सहारनपुर से सुनील चौधरी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।