केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने देश के लिए कुछ भी नही किया : सतीश मिश्र

सीतापुर/ रेउसा – बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चन्द्र मिश्रा ने गठबंधन प्रत्याशी नकुल दुबे के पक्ष में रेउसा कस्बे में आयोजित सभा मे लोगों को सम्बोधित किया। अपने उदबोधन में उन्होने कहा कि बसपा सर्व समाज की पार्टी है। केंद्र और राज्य में सत्ता पर काबिज भाजपा सरकारों ने देश के लिए कुछ नही किया। भाजपा भी कांग्रेस के ही पगचिन्हों पर चल रही है। किसान, मजदूर, पीड़ित, शोषित किसी भी वर्ग की बेहतरी के लिए भाजपा ने कोई ध्यान नही दिया। किसान की हालत बदतर होती जा रही है। गन्ना किसानों को न तो पर्चियां ही मिल रही हैं और ना ही समय से गन्ने का भुगतान हो रहा है। किसानों की उपज का वाजिब मूल्य सरकार द्वारा नही दिया जा रहा है। नीरव मोदी समेत कई भगोड़े देश के किसानों का करोड़ों रूपया लेकर विदेश भाग गये हैं। नोट बन्दी व जीएसटी से देश की अर्थ व्यवस्था की कमर टूट गयी। यह गठबंधन देश को नया प्रधानमंत्री देने का भी काम करेगा। सीतापुर का समग्र विकास करने तथा भविष्य बदलने के लिये नकुल दुबे को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा व बसपा की सोच है कि किसान, मजदूर, शोषित, पीड़ित व पिछड़े वर्ग के लोगों का उत्थान किया जाये। उन्होंने आह्वान किया कि सत्तारूढ भाजपा सरकार को उखाड़कर गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनायें। चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुऐ विधानसभा सेउता के पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू ने कहा कि महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू -गांजर की धरती है यहां के लोगों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। आज मैं चुनौती देता हूँ कि चाहे एक वोट से जिताऊँ सेउता विधानसभा को महमूदाबाद से ज्यादा मतों से जिताऊंगा। यह सन्देशा गांव गांव तक पहुंचना चाहिये कि मतदान में एक एक वोट पड़ना चाहिये। मेरे बीस वर्ष के सम्मान को चुका दीजिये। सभा को सम्बोधित करते हुऐ गठबंधन प्रत्याशी नकुल दुबे ने कहा कि वह समूचे जनपद में विश्वविद्यालय, मेडिकल कालेज, डिग्री कालेज और उद्योग धंधों की स्थापना करवाएंगे ताकि लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। इस मौके पर सभा को प्रमुख रूप से अनूप गुप्ता, महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू, अनीस मंसूरी, देवी शंकर बाजपेयी, अफजाल क़ौसर, पंकज शुक्ला, रिजवान अहमद, महेंद्र वर्मा, जलीस अंसारी, बुनियाद अंसारी आदि ने भी सम्बोधित किया।सभा का संचालन अखिलेश अम्बेडकर द्वारा किया गया। इस मौके पर सुरेश प्रकाश तिवारी,अब्दुल अतीक, ज्ञानेंद्र वर्मा, विजय मिश्रा, प्रदुम्न वर्मा, अतीक अहमद, गिरीश अवस्थी, अजय शुक्ला, मो अलीम, संजय सिंह, शुशील सिंह, क्षत्रपाल सिंह, दिनेश प्रताप सिंह व श्याम मनोहर मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रामकिशोर अवस्थी
सीतापुर ब्यरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।