केंद्रीय राज्य मंत्री ने विभाजन विभीषिका चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ

बरेली। आजादी के अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को संजय कम्यूनिटी हॉल मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास, मंत्रालय भारत सरकार बीएल वर्मा तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जंतु व जलवायु डॉ. अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने संजय कम्यूनिटी हॉल के सभागार मे विभाजन दिवस का स्मृति दिवस पर लगी चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने चित्र प्रदर्शनी को भी अवलोकन किया और चित्र प्रदर्शनी की सराहना भी की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त हर बार आता है, इस बार 15 अगस्त, 2022 का दिन एक ऐतिहासिक दिन होगा। उन्होंने कहा कि देश के आजादी के लड़ाई मे जिन महापुरुषों ने अपना योगदान दिया है। उस योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्हीं के त्याग का प्रतीक हमारा तिरंगा है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि 17 अगस्त 2022 को जब तिरंगा को उतारकर उसको सम्मान के साथ अपने घर मे सुरक्षित रखे। इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आर.डी. पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।