कृष्ण लीलाओं का वर्णन व भजन के साथ संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के भिटौरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा वाचक स्वामी कृष्णाचार्य महाराज भक्ति की विधा का प्रसंग सुना भक्तों को भाव में रमने का अवसर दिया। सात दिनों तक चले इस भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता और कथा का संगीतमय वर्णन किया गया। कथा समापन के अंतिम दिन श्रोताओं को संबोधित करते हुए स्वामी कृष्णाचार्य महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न लीलाओं का विस्तार से वर्णन व भजन गाया। उन्होंने बलराम कृष्ण एवं सुदामा चरित्र का भी विस्तार से श्रोताओं को समझाया। उन्होंने कहा श्रीमद्भागवत कथा अमृत कथा है जो लोग कथा सत्संग में भाग लेते है। भगवान के गुण संकीर्तन में भाग लेते है। भगवान उसका कल्याण करते है। श्री आचार्य ने कहा कि कथा के स्वरूप को समझ कर अपने व्यवहार में उतारते है। वह इसका सही लाभ ले पाते है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्म प्रधान है। भगवान श्री कृष्ण के द्वारा जो लीलाएं की गई थी। उनकी लीलाओं का भी बहुत ही विस्तार से वर्णन किया। श्रद्धालुओं से भरे पंडाल में उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी लोग नियमित रूप से पूजा उपासना करे। सूर्य भगवान की पूजा करे। सूर्य भगवान प्रत्यक्ष देवता हैं उनको नियमित प्रणाम करे। इतने भर से मनुष्य का कल्याण हो सकता है। श्रीमद्भागवत कथा के समापन मौके पर मीरगंज के विधायक डॉ डीसी वर्मा, नगर पंचायत के चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, विनोद कुमार पांडे, आशीष पांडे, नेमपाल मौर्य, प्रेमपाल सिंह, ओमपाल सिंह, केदार सिंह, शंकर लाल शर्मा आदि ने श्री कृष्ण आचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिवादन किया। अंत में कथावाचक ने सभी श्रोताओं का कथा श्रवण करने के लिए आभार जताया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।