कुल्ली नदी किनारे सड़क पर दिखा मगरमच्छ

शीशगढ़, बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र की ढकिया डाम चौकी के पास कुल्ली नदी किनारे सड़क पर मगरमच्छ दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब सात बजे कुछ लोग ढकिया डाम स्थित कुल्ली नदी किनारे सड़क से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। उसे देखकर सभी दहशत में आ गए। इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहा। राहगीरों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मगरमच्छ दिखने की खबर से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मगरमच्छ नदी की ओर जंगल में चला गया था। ढकिया डाम चौकी इंचार्ज पुनीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे थे लेकिन तब तक मगरमच्छ नदी की ओर जा चुका था।हल्का वन दरोगा छेदलाल मौर्य ने बताया कि ग्रामीणों ने मगरमच्छ के आने की सूचना दी थी। उन्होंने मौके पर जाकर मगरमच्छ को देखा और लोगों को नदी किनारे सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग की ओर से निगरानी की जा रही है। जैसे ही वह नदी के बाहर दिखाई देगा, उसे पकड़ा लिया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *