सामान्य ज्ञान के प्रश्न रहे आसान, कृषि के सवालों ने उलझाया

बरेली। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्राविधिक सहायक ग्रुप सी की मुख्य परीक्षा का आयोजन जिले में 22 केंद्रों पर किया गया। इसमें पंजीकृत 10032 में से 8831 अभ्यर्थी शामिल हुए और 1201 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रश्नपत्र कृषि विज्ञान, कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान पर केंद्रित रहा। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर के स्तर को सामान्य से मध्यम श्रेणी का बताया। बरेली कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। कंप्यूटर के भाग में मुख्य रूप से हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट और ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़े बुनियादी सवाल पूछे गए थे। कुछ प्रश्नों के विकल्पों में बारीक अंतर होने के कारण अभ्यर्थियों को मशक्कत करनी पड़ी। सामान्य ज्ञान के हिस्से में उप्र के इतिहास, भूगोल, संस्कृति और प्रशासनिक ढांचे से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे, जिन्हें अभ्यर्थियों ने काफी हद तक स्कोरिंग बताया। कृषि विज्ञान के भाग ने परीक्षार्थियों को थोड़ा उलझाया। अभ्यर्थियों के अनुसार इस खंड में फसलों, मिट्टी, बीज, खेती के उन्नत तरीकों, कीट व आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़े अवधारणात्मक सवाल शामिल थे। निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होने के कारण अभ्यर्थियों ने अत्यधिक सावधानी बरती। निगेटिव मार्किंग की वजह से बरती सावधानी कृषि विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में सोचना पड़ा। निगेटिव मार्किंग के कारण बेहद सावधानी से पेपर हल किया। -संजीव कुमार, मुजफ्फरनगर कृषि वाले खंड में फसलों, मिट्टी, बीज, खेती से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे, जिन्हें हल करने में काफी समय लगा। – विशाल, लखीमपुर परीक्षा का स्तर सामान्य रहा और समय रहते पूरे पेपर को हल कर लिया था। उम्मीद है अच्छे अंक आएंगे। – शिवा कौशिक, मेरठ।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *