कुतुबखाना ओवरब्रिज के विरोध में बंद किया बाजार, एकजुट दिखे व्यापारी

बरेली। कुतुबखाना ओवरब्रिज का विरोध में शनिवार को व्यापार संगठनों ने संयुक्त रूप से कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक बाजार बंद कर दिया। शनिवार की सुबह से निकले निकले व्यापारियों ने बाजार में कई दुकानें बंंद करा दी। इसके इतर आसपास के क्षेत्र में कुछ दुकानें खुली नजर आई। गौरतलब है कि इस मामले में प्रशासन पहले ही अपना रूख स्पष्ट कर चुका है, कि विकास का पहिया किसी हाल में नहीं रोका जाएगा। इसके पूर्व व्यापारियों ने शुक्रवार को बाइक रैली निकाली थी। व्यापारियों ने कोतवाली के सामने अंबेडकर पार्क में एकत्र होकर नाराजगी जाहिर की थी। बाइकों पर सवार होकर कुतुबखाना, पंजाबी मार्केट, इंदिरा मार्केट, घंटाघर, जिला पंचायत के सामने, बड़ा बाजार, कोहाड़ापीर होते हुए शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार के आवास पर पहुंचे थेे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से भी मुलाकात की थी। उन्होंने पुल की जगह अंडरपास बनाए जाने की मांग की थी। फ्लाईओवर के विरोध में व्यापारी पूरी तरह से एकजुट दिखाई दिए। व्यापारियों का बाजार बंद पूरी तरह से सफल रहा। इस दौरान व्यापारियों ने कुमार टॉकीज के पास एकत्र होकर धरना प्रदर्शन भी किया। व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपकर कुतुबखाना फ्लाईओवर न बनाने की मांग की। कुतुबखाना इलाके के दुकानदारों के लगातार विरोध के बीच जिला प्रशासन फ्लाईओवर के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारियों में लगा हुआ है। दुकानदारों ने इसके खिलाफ शनिवार को बाजार बंद कर प्रशासन को अपनी ताकत का एहसास कराया। व्यापारी नदीम शम्सी ने बताया कि कुतुबखाना कोहरापीर और नॉवल्टी तक बाजार पूरी तरह से बंद रहा। कुतुबखाना फ्लाईओवर के विरोध में व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन के साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान एक बार फिर दुकानदारों ने कमिश्नर हटाओ व्यापार बचाओ के नारे भी लगाए। इस दौरान व्यापारी कुतुबखाना में अंडरपास बनाने के पक्ष में दिखे। व्यापारियों का कहना है कि अंडरपास का निर्माण हो सकता है लेकिन कमिश्नर जानबूझकर फ्लाईओवर बनाने की जिद पर अड़े हुए है। स्मार्ट सिटी कंपनी ने बीते दिनों कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण के लिए 136 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके लिए सेतु निगम ने करीब 1577 मीटर लंबे पुल का डिजाइन फाइनल कर लिया है। कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास नैनीताल रोड से उठने वाला ओवरब्रिज कुतुबखाना चौराहा होते हुए कोतवाली के पास उतरेगा। इस पुल के बनने से राजेंद्र नगर और सिविल लाइंस के बाजार आपस में जुड़ जाएंगे। लोगों को यातायात में सुविधा होगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। पुल को आकर्षक और बरेली की पहचान झुमका की याद ताजा रखने के हिसाब से बनाया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।