किसान चौपाल का किया गया आयोजन

विभूतिपुर /समस्तीपुर /बिहार – विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित भुसवर पंचायत भवन में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन उपमुखिया सीताराम महतो व वार्ड सदस्य राजेश कुमार ने किया। चौपाल में किसानों को संबोधित करते हुए कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने कृषि विभाग में चल रहे योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।इसमें सब्जी की खेती, बोरिंग संबंधी चर्चाएं, केसीसी, जैविक खेती, मशरूम की खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उर्वरक संबंधित, नीलगाय से होने वाले समस्या एवं रबी फसल में डीजल अनुदान से जानकारी के बारे में किसानों को अवगत कराया गया। साथ ही, किसानों को यांत्रिकरण,उर्वरक, कीटनाशक, वर्मी कंपोस्ट के बारे में भी बताया गया।किसानों ने अपनी समस्याओं को किसान सलाहकारों के समक्ष रखा।
वहीं किसान सलाहकार सिकंदर रजक ने कहा कि सभी किसानों को कृषि द्वारा छोटे-छोटे यंत्रों पर अनुदान मिलती है उसे लेना चाहिए। मौके पर कृषि समन्वयक आलोक कुमार, ध्रुव कुमार, धीरज कुमार, प्रेम लाल महतो,अनिल कुमार, दिलीप कुमार सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

रिपोर्ट :- रंजीत कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।